देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड के सभी सांसदों ने संयुक्त रूप से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान विशेष रूप से केदारघाटी में आई आपदा पर चर्चा कर घटना की जानकारी दी गई।
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर करती है और आपदा के चलते स्थानीय लोग और छोटे-बड़े सभी व्यापारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केदारघाटी और रामनगर सहित प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर सड़क मार्ग बाधित हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से यात्रा मार्ग सहित प्रदेश के अन्य राजमार्गों पर मौजूद आपदा संवेदनशील स्थानों पर स्थायी समाधान करने का अनुरोध किया।




