उत्तराखंड के 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में कल कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चम्पावत, उधमसिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल में कुछ स्थानों पर कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एक अगस्त रहेगा ऑरेंज अलर्ट, देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल, अगले 48 घंटे के के लिए भारी बारिश का अलर्ट किया गया जारी। राज्य के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए रहे, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और कहीं-कहीं पर तेज बौझारें भी गिरी। 

चमोली जिले में नंदप्रयाग-कोठियालसैंण के बीच ब्रेकडाउन होने से नंदप्रयाग और नंदानगर के 60 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी, अब सुचारु हो गई है। 

उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पालीगाड, डाबरकोट और जर्ज़रगाड के पास यातायात के लिए बाधित रहा, जिसे दोपहर बाद आवाजाही के लिए सुचारू किया गया।