नई दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्‍यमंत्रियों की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद हैं। 

मोदी ने कई मुद्दों पर मुख्‍यमंत्रियों और उप-मुख्‍यमंत्रियों से विचार-विमर्श किए गए। यह बैठक केंद्रीय बजट पेश होने के तुरंत बाद हुई। नियमित अंतराल पर होने वाली इस बैठक का उद्देश्‍य राज्‍यों में प्रमुख योजनाओं की समीक्षा करना और केन्‍द्र सरकार की कल्‍याणकारी पहलों का विस्‍तार करना है।