बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में सीएम धामी ने की जनसभा.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली दौरे पर रहे जहां उन्होंने बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भंडारी के पक्ष में पीपलकोटी में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जनता-जनार्दन से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ क्षेत्र के जन-जन से मिल रहे अभूतपूर्व स्नेह व समर्थन से यह स्पष्ट है कि जनता-जनार्दन सनातन विरोधी मानसिकता से ग्रसित कांग्रेस को नकारते हुए समग्र विकास के लिए भाजपा को विजयश्री प्रदान करने जा रही है। 
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि बद्रीनाथ वासी विकास, जनकल्याण और संस्कृति के उत्थान के लिए मतदान के दिन कमल का बटन अवश्य दबाएंगे।