देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मौसम विभाग के 7 जुलाई के लिए पूर्वानुमान जारी किया है, उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के जिलों में बिजली/ गरज के साथ तूफान / बहुत तीव्र बारिश की संभावना है, चमोली और पौड़ी में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक तीव्र बारिश होने की संभावना है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर औरउधम सिंह नगर जिले के अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड के शेष जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बिजली चमकने के साथ आंधी/अत्यधिक तेज बारिश होने की भी संभावना है।



