छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिलेगा, कुलपतियों को निर्देश भी जारी.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा है कि विश्वविद्यालयों, राजकीय व अशासकीय महाविद्यालयों में होने वाले छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं को पचास प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। 

इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उच्च शिक्षण संस्थानों में एक लाख बावन हजार तीन सौ सतासी छात्र अध्ययनरत हैं, जिसमें छात्राओं की संख्या एक लाख दो सौ 72 और छात्रों की संख्या बावन हजार एक सौ पन्द्रह है। 

डॉक्टर धन सिंह ने बताया कि सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप चुनाव कराए जाएंगे। विश्वविद्यालयों के छात्रसंघ संविधान में बदलाव के लिए भी कुलपतियों को निर्देश दिए गए हैं।