ओडिशा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल .

देहरादून (हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रभु श्री जगन्नाथ जी की पवित्र भूमि ओडिशा पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने इस आत्मीय स्वागत हेतु सभी कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। 
आज ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।