देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड सदन, नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नए दायित्व के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए।



