देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): लोकसभा चुनाव में उत्तराखण्ड में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखण्ड की पांचों सीटें में जीत गई है, BJP प्रदेश कार्यालय, देहरादून में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
बीजेपी कार्यालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, और उन्हें बधाई दी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में लिए गए युगान्तकारी निर्णयों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर देवभूमि के जन-जन के विश्वास को परिलक्षित कर रहा है। उन्होंने प्रचण्ड जीत के लिए सभी परिश्रमी एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार जताया है।
आपकों बता दें कि नैनीताल लोकसभा सीट से अजय भट्ट ने जीत दर्ज की है, पौढ़ी गढ़वाल सीट पर अनिल बलूनी ने जीत दर्ज की है, अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अजय टम्टा ने जीत दर्ज की है, हरिद्वार लोकसभा सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जीत दर्ज की है, वहीं टिहरी लोकसभा सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जीत दर्ज की है।



