देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): लोकसभा चुनाव के 7 चरणों में डाले गए वोटों की गिनती मंगलवार 4 जून को होगी। इसी दिन आंध्र प्रदेश तथा ओडिशा विधानसभा चुनाव और कुछ विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना भी होगी। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी।
निर्वाचन आयोग ने कहा है कि मतगणना रुझान और परिणाम, आयोग की वेबसाइट results.eci.gov.in तथा वोटर हेल्पलाइन एप पर उपलब्ध रहेंगे। वोटर हेल्पलाइन एप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
#resultsecigovin,#LokSabhaelectionsresult2024,,,



