देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भंडारी ने आरओ कार्यालय में अपना नामांकन जमा किया। अन्य किसी भी प्रत्याशी ने अभी तक नामांकन जमा नहीं किया गया है।
नामांकन के बाद गोपेश्वर में जनसभा का आयोजन किया गया, नामांकन जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नामांकन सभा को संबोधित किया, जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत भी रहे मौजूद।
नामांकन पत्र जमा करने के लिए अंतिम तारीख 21 जून है। आगामी 24 जून को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी और 26 जून तक नाम वापस लिया जा सकता है। उप चुनाव के लिए विधानसभा बद्रीनाथ सीट पर 10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना होगी।



