मुख्यमंत्री ने खरीफ की फसलों की MSP में बढ़ोतरी करने पर PM व केंद्रीय मंत्रिमंडल का जताया आभार .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपणन सत्र 2024-25 में खरीफ की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल का उत्तराखण्ड के समस्त अन्नदाता किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का निर्णय संपूर्ण देश के किसानों को सशक्त करने वाला है। इस निर्णय से किसान भाई-बहनों की आय बढ़ने के साथ ही उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा।