कांग्रेस ने बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर उम्मीदवार किए घोषित, BJP पहले ही घोषित कर चुकी प्रत्याशी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड में बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए 10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना होगी। 

निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। चमोली और हरिद्वार जिला प्रशासन भी चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। 

साथ ही राजनीतिक दलों ने उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। इसी क्रम में आज कांग्रेस ने बद्रीनाथ सीट से लखपत बुटोला और मंगलौर सीट से काजी निजामुद्दीन को उम्मीदवार घोषित किया है। 

वहीं, उत्तराखंड क्रांति दल ने बद्रीनाथ सीट के लिए बच्ची राम उनियाल को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। भारतीय जनता पार्टी पहले ही इस सीट से राजेंद्र भंडारी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।