चैत्र नवरात्रि की नवमी पर देवी मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब.

देहरादून: देशभर में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि है। इसे महानवमी या रामनवमी भी कहते हैं। महानवमी पर घर-घर में मां दुर्गा के नौवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा होती है। महानवमी पर कन्या पूजन के बाद नवरात्रि व्रत का पारण होता है और इस तरह देवी की विदाई हो जाती है। 

उत्तराखण्ड के कई देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का खास उत्साह देखने को मिला, लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

राज्यपाल ने अपने जारी संदेश में कहा कि रामनवमी का शुभ अवसर हमें परोपकार, त्याग, प्यार, करुणा जैसे उच्चतम नैतिक व सामाजिक मूल्यों और आदर्श समाज की स्थापना के लिए प्रेरित करता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए।

#chaitranavratri2024,,