देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखण्ड में प्रचार अभियान तेज हो गया है। प्रमुख राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता राज्य के विभिन्न हिस्सों में जन-सभाएं, और रोड-शो कर रहे हैं।
इसके साथ ही चुनाव में हिस्सा ले रहे उम्मीदवार भी जनसंपर्क कर अपने समर्थन में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इस बीच, लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उत्तराखंड के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत 40 बड़े नेताओं को शामिल किया गया है।
उधर, भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा की विधानसभा सोमेश्वर के तहत ताकुला मंडल में पाटिया और नाई ढौल शक्ति केन्द्र में भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार अजय टम्टा के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
#LokSabhaelections2024,,



