देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): देहरादून के ऐतिहासिक श्री झण्डा जी मेले की आज शुरूआत हो गई है। आज सुबह 7 बजे श्री झण्डे जी को उतारने की प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुवाई में श्री झण्डे जी का आरोहण किया जाएगा। 1 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे से ऐतिहासिक नगर परिक्रमा होगी।



