देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी हिस्सों में बारिश होने से प्रदेश में ठण्डक बढ़ गई है। कल सुबह से मैदानी क्षेत्रों में रूक-रूककर बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में कईं हिस्सों में भारी बर्फबारी के चलते सामान्य जन जीवन प्रभावित हुआ है।
अनेक स्थानों पर बर्फबारी के कारण सड़क यातयात भी अवरूद्ध हुआ है। चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागलनाला के पास बोल्डर आने से आवाजाही के लिए बंद है।
मौसम विभाग ने अगले राज्य के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। विभाग ने इस अवधि के दौरान आम जनता से सतर्क रहने को कहा है।
उत्तरकशी जिले के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई, वहीं पिथौरागढ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है, इसके अलावा बद्रीनाथ और केदारनाथ में भी जमकर बर्फबारी हुई है, अन्य जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी काफी बर्फबारी और बारिश हुई ।



