बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, उत्तराखण्ड से तीन उम्मीदवारों का ऐलान .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है जिसमें 195 उम्मीदवारों के नाम शामिल है जिसमें उत्तराखण्ड से तीन उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है, टिहरी लोकसभा सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह को टिकट दिया गया है।

अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अजय टम्टा को टिकट दिया गया है, वहीं नैनीताल लोकसभा सीट से अजय भट्ट को टिकट दिया गया है। वहीं भाजपा ने तीनों उम्मीदवारों को रिपीट किया है,  पौड़ी लोकसभा सीट और हरिद्वार लोकसभा सीट पर अभी उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया गया है, इस अभी मंथन चल रहा है। वहीं वाराणसी से पीएम मोदी और गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह के नाम का ऐलान किया गया है। 

#bjpcandidatelist2024,#bjp,,,