देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। पहले दिन 12वीं की हिंदी और कृषि विषय की परीक्षा हुई, जबकि 10वीं की हिंदुस्तानी संगीत और टंकण की परीक्षा हुई।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 1 हजार 228 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं और 12वीं के दो लाख 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
शिक्षा निदेशक ने कहा, परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक अपने पास पर्स और मोबाइल नहीं रख सकेंगे। गौरतलब है कि परीक्षा केंद्रों से हर दिन उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 13 मुख्य और 26 उप संकलन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें हर दिन परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी। परीक्षाएं 16 मार्च 2024 तक आयोजित होंगी।
#UttarakhandBoardexam2024,,



