गोपेश्वर में मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान का प्रशिक्षण एवं ईवीएम का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): लोकसभा निर्वाचन में इस बार जनपद चमोली में 03 महिला बूथ, 03 दिव्यांग बूथ, 03 युवा बूथ और 06 मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। महिला बूथों पर पीठासीन अधिकारी से लेकर सभी कार्मिक महिलाएं रहेंगी। 

दिव्यांग बूथ पर दिव्यांगजन, युवा बूथ पर युवा कार्मिक मतदान संपन्न कराएंगे। इन बूथों पर चुनाव संपन्न कराने के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को गुरुवार को पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान का सामान्य प्रशिक्षण एवं ईवीएम का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।