प्रवासी मतदाता संवाद अभियान, मतदाताओं से बातचीत कर मतदान के लिए किया गया प्रेरित.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्य में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये स्वीप कार्यक्रम के तहत अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी के तहत चमोली में स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रवासी और अनुपस्थित मतदाताओं के परिवार के सदस्यों के घर-घर जाकर बीएलओ ने मतदाताओं से मतदान की अपील की।

प्रवासी मतदाता संवाद अभियान के दौरान स्वीप कार्मिकों ने थराली विधानसभा के सूया, चलियापानी, देवाल, सैंज खतौली, कौब, बदरीनाथ विधानसभा के जोशीमठ, हेलंग, कौड़िया, कुंड और कर्णप्रयाग विधानसभा के घंडियाल, केदारुखाल, बनगांव आदि गांवों में मतदाताओं से बातचीत कर मतदान के लिये प्रेरित किया गया।
 

#loksabhachunav2024,#Chamoli,#uttarakhand,,