देहरादून/चमोली: लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है, यदि आपके पास वोटर कार्ड नही है और आपका नाम मतदाता सूची में है तो आप भी अपने बूथ पर वोट दे सकते है। यदि आपके पास निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेज (आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैक या डाकघर द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र व राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए सेवा पहचान पत्र, यूडीआईडी कार्ड आदि) में से कोई भी दस्तावेज है। मतदान अवश्य करें।



