लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, उत्तराखण्ड की तीन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें उत्तराखण्ड के तीन लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गया हैं। उत्तराखंड की पौड़ी लोकसभा सीट से CWC सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्रत्याशी बनाया गया है। 

वहीं उत्तराखंड की अल्मोड़ा लोकसभा सीट से पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा को प्रत्याशी नियुक्त किया गया है और उत्तराखंड की टिहरी लोकसभा सीट से जोत सिंह गुनसोला को प्रत्याशी बनाया गया है।   हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट के उम्मीदवारों पर मंथन चल रहा है, आगामी कुछ दिन में अगली लिस्ट जारी हो सकती है।