देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): चमोली में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रविवार को 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें 73 बालक एवं 49 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। मैराथन दौड़ स्पोटर्स स्टेडियम गोपेश्वर से प्रारंभ होकर बटलेश्वर मंदिर और वापस स्पोटर्स स्टेडियम में समापन हुआ। मैराथन के समापन के बाद खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण के साथ मतदाता शपथ दिलाई गई और सभी वोटर्स से आगामी चुनाव में वोट करने की अपील की गई।



