चमोली के गौचर में 'नंदा-गौरा महोत्सव' में CM पुष्कर धामी का भव्य रोड शो, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब .

देहरादून (हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के गौचर में "नंदा-गौरा महोत्सव" के अंतर्गत आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह जनसैलाब डबल इंजन सरकार पर देवतुल्य जनता के अपार विश्वास को परिलक्षित करता है। इस अवसर पर गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

#NandaGauraMahotsavchamoli,,