श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 12 मई को प्रातः 6 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): चमोली जिले में स्थित श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 12 मई को प्रातः 6 बजे पूरे विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। आज बसंत पंचमी के अवसर पर राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल ने टिहरी के नरेंद्रनगर में महाराजा मनुजेन्द्र शाह की कुंडली व ग्रह नक्षत्रों की गणना कर धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित की। 

इस अवसर पर डिमर धार्मिक पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने बताया कि यह परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। मीडिया से बातचीत में बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि पिछले वर्ष चारों धामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचे। 

उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर समिति, जिला प्रशासन और शासन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। 

#BadrinathDhamopeningdate,#BadrinathDham,,