पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कण्वाश्रम महोत्सव का शुभारंभ किया.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): पौड़ी जिले में कण्वाश्रम महोत्सव का पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत की मूर्ति के निर्माण के लिए उन्नासी लाख चौहत्तर हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं और पहले चरण में सैंतालिस लाख चौरासी हजार की धनराशि जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कण्वाश्रम के विकास के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है और भविष्य में कण्वाश्रम पर्यटन व तीर्थाटन का बड़ा केंद्र बनेगा। 

#KanvashramMahotsav,,,