उत्तराखण्ड प्रभारी कुमारी शैलजा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनावों पर की चर्चा .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): कांग्रेस महासचिव और उत्तराखण्ड प्रभारी कुमारी शैलजा ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायकों के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनावों पर विस्तार से चर्चा की। 

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ने को तैयार है और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा की विफलताओं को हर घर तक पहुंचाने का काम करेगी।

#Uttarakhandcongress,,