CM धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी आश्रम में आयोजित हवन यज्ञ में भी शामिल हुए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक व विधायकगण उपस्थित रहे।