बीजेपी उम्मीदवार महेन्द्र भट्ट राज्यसभा सदस्य निर्वाचित, CM धामी ने दी बधाई  .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महेन्द्र भट्ट के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने से केंद्र सरकार के स्तर पर राज्य के विकास से जुड़े विषयों के क्रियान्वयन में और अधिक तेजी आएगी। 

आपकों बता दें कि राज्य सभा में अनिल बलूनी के कार्यकाल समाप्त होने पर उत्तराखण्ड की एक राज्यसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार महेंद्र भट्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए। कांग्रेस की ओर से कोई भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया।