देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): चंपावत जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर गैरीगोठ को स्वास्थ्य सेवा में बेहतर कार्य करने के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेशन दिया गया है। राज्य के किसी स्वास्थ्य केंद्र को पहली बार यह पुरस्कार मिला है।
स्वास्थ्य सचिव डाॅक्टर आर राजेश कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जनमानस को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने के लिए राज्य निरंतर प्रयासरत है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक स्वाति भदौरिया ने कहा कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों को प्राप्त करने के लिए गत एक वर्ष से प्रयास किया जा रहा था।



