देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): देहरादून में उत्तराखण्ड प्रान्तीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) संघ के वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर संघ की वार्षिक पत्रिका ‘आरोही’ का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी सरकार के प्रमुख अंग हैं, जब आपके द्वारा जनहित में सराहनीय कार्य किये जाते हैं, तो इससे सरकार के प्रति जनता का विश्वास बढ़ता है। अधिकारी सरकार और जन सामान्य के बीच एक सेतु का कार्य करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। सिलक्यारा ऑपरेशन, इन्वेस्टर समिट के आयोजन, अतिक्रमण हटाने एवं सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों में हमारे इन अधिकारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।



