परेड मैदान में गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने तिरंगा फहराया, CM धामी भी रहे मौजूद .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): देहरादून के परेड मैदान में गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उत्तराखण्ड में गणतंत्र दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है।

प्रदेश के लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक लोक नृत्य का मनोहारी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास, पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग, सूचना विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं तथा नीतियों पर आधारित झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। 

इस प्रदर्शन में सूचना विभाग की झांकी को प्रथम, ग्राम्य विकास विभाग को द्वितीय तथा उद्यान विभाग की झाँकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जिन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

dun

समारोह में सेना जी0आर0 5/1 रेजिमेन्ट, सी0आर0पी0एफ0, आई०टी०बी०पी०, उत्तर प्रदेश पुलिस, 40वीं वाहिनी पीएसी, 40 वी वाहिनी महिला दल, उत्तराखण्ड होमगार्ड्स, प्रान्तीय रक्षक दल, एन०सी०सी ब्याइज, एन०सी०सी गर्ल्स, अश्व दल, पुलिस संचार, अग्निशमन, सी०पी०यू० ने भव्य परेड में प्रतिभाग किया। 

परेड करने वाली टुकड़ियों में प्रथम स्थान पर सीआरपीएफ,  द्वितीय स्थान पर आईटीबीपी और तृतीय स्थान पर  40 वी वाहिनी महिला दल  रहीं, जिन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा छोलिया नृत्य, गढ़वाली नृत्य, छपेली, भांगडा, हारूल नृत्य आदि का महमोहक प्रदर्शन किया जिसका उपस्थित दर्शकों ने खूब आनंद लिया। 
 

#RepublicDay,,