देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): रूड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं से लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में वोट का सबसे अधिक महत्व होता है, मतदाता ही देश के भाग्य विधाता हैं। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं। हमारे युवाओं को भी स्कूल, कॉलेजों, संस्थानों और विभिन्न क्षेत्रों में जाकर इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने होंगे।



