देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड में कुल 82 लाख 43 हजार 423 मतदाताओं की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी. षणमुगम ने बताया कि कुल मतदाताओं में 42 लाख 70 हजार 597 पुरूष और 39 लाख 72 हजार 540 महिला मतदाता हैं।
इसके अलावा राज्य में 93 हजार 357 सर्विस और 286 ट्रांसजेंडर मतदाता भी हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में इस बार 1 लाख 29 हजार 62 नए युवा मतदाताओं ने पंजीकरण कराया है। गौरतलब है कि पिछले साल के मुकाबले मतदाता सूची में 2 लाख 57 हजार 9 सौ 33 नए मतदाता जुड़े हैं।



