देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखण्ड सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक को आज विधानसभा सत्र में सदन के पटल पर रखा। मुख्यमंत्री द्वारा विधेयक को पेश करने के साथ ही पूरा सदन वंदे मातरम और जय श्री राम के नारों से गूंजने लगा।
सदन के पटल पर रखे जाने के साथ ही विपक्ष ने विधेयक को पढ़ने के लिए समय मांगा, जिसकी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अनुमति दी और सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
जिसके बाद सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई और संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने समान नागरिक संहित की खूबियों पर अपनी बात रखी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी यूसीसी को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि यूसीसी पर जल्दबाजी की जा रही है। उन्होंने विधेयक को प्रवर समिति को सौंपने की मांग की। कल तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित किया गया, कल फिर से सदन में यूसीसी विधेयक पर चर्चा की जाएगी।
#UniformCivilCodeBill,#uttarakhand,,



