देहरादून(हिल न्यूज लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास योजनान्तर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खटीमा, ऊधमसिंह नगर में बाउंड्रीवाल, गेट एवं गार्ड रूम बनाए जाने के लिए 1 करोड़ 83 लाख 78 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व घोषणा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थैलीसैंण को उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 04 करोड़ 39 लाख 49 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है, जिसके तहत लगभग एक लाख लोग लाभान्वित होंगे।



