देहरादून(हिल न्यूज लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा में भाजपा विधान मंडल दल की बैठक में भाग लिया। वहीं आज से उत्तराखण्ड विधानसभा का विशेष सत्र की शुरूआत भी हो गई है, आज से 8 फरवरी तक विधानसभा सत्र चलेगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ० धन सिंह रावत, रेखा आर्या, प्रदेश महामंत्री संगठन, भाजपा अजेय कुमार एवं विधायकगण उपस्थित थे।



