उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय की नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस ऋतु बाहरी ने ली शपथ.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी ने उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने उन्हे शपथ दिलाई। 

इसके साथ ही न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी उत्तराखंड उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायधीश बन गई है। न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी इससे पहले पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की वरिष्ठ न्यायधीश रही हैं। 

गौरतलब है कि न्यायधीश विपिन सांघी 26 अक्टूबर को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश पद से सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद वरिष्ठ न्यायधीश मनोज कुमार तिवारी को उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश बनाया गया था।