CM पुष्कर धामी के निर्देश अल्मोड़ा निवासी लाल सिंह की समस्या का हुआ समाधान.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आई.टी.डी.ए स्थित सीएम हेल्पलाइन नंबर 1905 के कंट्रोल रूम से अल्मोड़ा जनपद के पच्योना गांव के लाल सिंह की समस्या सुनी और उनकी समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया था। 

मुख्यमंत्री ने लाल सिंह की शिकायत का यथाशीघ्र समाधान करने के निर्देश जिला अधिकारी अल्मोड़ा को दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुपालन करते हुए खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा आज ही लाल सिंह की समस्या का समाधान कर दिया गया।

आपूर्ति निरीक्षक दन्या, अल्मोड़ा द्वारा लाल सिंह का एस.एफ.वाई कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। लाल सिंह ने उनकी शिकायत का शीघ्र समाधान होने पर मुख्यमंत्री का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।