नई दिल्ली: आई.सी.सी.ने श्रीलंका क्रिकेट पर निलंबन को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद में दो महीने के निलंबन के बाद श्रीलंका क्रिकेट को सदस्य के रूप में बहाल किया गया है। दस नवम्बर 2023 को श्रीलंका क्रिकेट को आई.सी.सी. सदस्य के रूप में जिम्मेदारियों के उल्लंघन के कारण निलंबित किया गया था।



