प्रदेश में मौसम के करवट लेने की संभावना, 4 जिलों के ऊंचाई वाले हिस्सों में होगी बारिश और बर्फबारी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मंगलवार से प्रदेश में मौसम के करवट लेने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।  विभाग ने बुद्धवार और गुरूवार को राज्य के सभी जिलो में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान भी जताया है। 

राज्य में मौसम का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की धूप खिली है, जबकि कईं हिस्सों में आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं। वहीं, हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कहीं-कहीं आज भी मध्यम से घना कोहरा छाया हुआ है। 
 

#uttarakhandmausamupdate,#snowfall,,