मुख्यमंत्री धामी ने प्राचीन देवल से अगस्त्यमुनि तक भव्य रोड शो कार्यक्रम में किया प्रतिभाग .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रुद्रप्रयाग पहुँचे। इस अवसर मुख्यमंत्री ने प्राचीन देवल से अगस्त्यमुनि के खेल मैदान तक आयोजित विशाल रोड शो कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। 

इस दौरान यहां हजारों की संख्या में स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत किया। रोड शो के दौरान विधायक श्री भरत चौधरी, श्रीमती शैला रानी रावत, ज़िलाध्यक्ष भाजपा श्री महावीर पंवार आदि मौजूद रहे।