स्पोर्ट्स: हैदराबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 क्रिकेट टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत कल के स्कोर सात विकेट पर 421 रनों से आगे खेलेगा। रविन्द्र जडेजा 81 और अक्षर पटेल 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं। के. एल. राहुल ने 86 और यशस्वी जायसवाल ने 80 रन की शानदार पारी खेली।
इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 246 रन बनाये थे। भारत को अब तक 175 रनों की बढ़त मिल चुकी है।
#INDvsENG,,,



