देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): केंद्र सरकार का कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद विकास आगामी 12 जनवरी को देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय सह क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन करेगा। इस सम्मेलन का आयोजन उत्तराखंड के विभिन्न स्थानीय उत्पादों को निर्यात और प्रोत्साहित करने तथा उत्पादकों के लिए अंतराष्ट्रीय बाजार से संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में इस सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में बैठक की। इस दौरान मंत्री जोशी ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा और सभी तैयारियां तय समय के भीतर परी करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि इस सम्मेलन में विभिन्न देशों के अंतरराष्ट्रीय खरीदार हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन सहभागियों के बीच व्यापार और नेटवर्किंग के लिए एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा।



