प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधांए समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए तत्पर: डॉ धनसिंह रावत.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनसिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश सरकार चिकित्सा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधांए समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए तत्तपरता के साथ काम कर रही है। 

चम्पावत के गौरलचौड़ मैदान में जिले के लिए 58 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ रावत ने कहा कि प्रदेश में 11 हजार लोगों को स्वास्थ्य विभाग में रोजगार दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कृत संकल्पित है। डॉ रावत ने कहा कि जल्द ही शिक्षा विभाग में भी 10 हजार नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।