देहरादून(हिल न्यूज लाइव): उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समाज कल्याण विभाग के तहत चयनित 26 अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र दिये गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में 15 सहायक लेखाकर और 11 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
धामी ने आशा व्यक्त की सभी चयनित कार्मिक राज्य के विकास व जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। धामी ने कहा कि राज्य में सख़्त नकल विरोधी कानून लागू है और विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक भर्ती प्रक्रियाएं गतिमान हैं।



