देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में आज मध्यम से घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के कारण ठण्ड में खासा बढ़ोतरी हुई है।
इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घण्टों में हरिद्वार, देहरादून, उधमसिंह नगर और पौड़ी जिले के मैदानी हिस्सों में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
साथ ही विभाग ने उधम सिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी और नैनीताल के कईं हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना भी जताई है।



