माँ धारी देवी एवं भगवान नागराजा देव डोली शोभा यात्रा 2024 का सीएम धामी ने किया शुभारंभ .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी ने माँ धारी देवी एवं भगवान नागराजा देव डोली शोभायात्रा 2024 का शुभारंभ किया। उन्होंने देव डोलियों की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देव डोलियों की परंपरा देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति का अभिन्न अंग होने के साथ ही हम सभी की अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक भी है। 

आध्यात्मिक महत्व से परिपूर्ण यह परंपरा हम सभी को ईश्वर से जोड़ने का अलौकिक माध्यम है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद मधु भट्ट भी उपस्थित थीं। आचार्य मधुसूदन जुयाल, राजदीप भट्ट एवं मनोज धस्माना आदि द्वारा मुख्यमंत्री को देव डोलियों की शोभायात्रा की जानकारी भी दी गई।

#cmdhami,#maadharidevi,#Nagraja,#dharidevitemple,,