CM पुष्कर धामी ने राज्य आंदोलन के प्रणेता इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी  .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): आज उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के प्रणेता, उत्कृष्ट समाजसेवी इंद्रमणि बडोनी की जयंती है। इस अवसर पर प्रदेश में जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, टिहरी के तत्कालीन जखोली ब्लॉक के अखोड़ी 11 गांव हिंदाव में जन्मे स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती लोक संस्कृति दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई।  

इंद्रमणि बडोनी ने हमेशा अलग राज्य के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि 1979 से ही वे पृथक राज्य के आंदोलन में सक्रिय रहे और 1994 में उन्होंने ऐतिहासिक अनशन भी किया था। 

गौरतलब है कि उत्तराखंड आंदोलन को आकार और दिशा देने में इंद्रमणि बडोनी की अहम भूमिका रही। जनांदोलन को सफल नेतृत्व देने के कारण ही उन्हें ‘‘पर्वतीय गांधी’’ अथवा उत्तराखण्ड के गांधी की संज्ञा दी थी। 

#IndramaniBadoni,,,